एसबीआई ने पहले ही दे थी छूट
केंद्र सरकार के ऐलान के पहले ही भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने बचत खाते पर रखे जाने वाले मिनिमम बैलेंस को लेकर छूट दे दी थी। मगर एसबीआई (SBI) ने घोषणा की थी कि सभी 44.51 करोड़ सेविंग्स बैंक अकाउंट पर औसत न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा। मालूम हो कि इससे पहले एसबीआई न्यूनतम बैलेंस न रखने पर 5-15 रुपये प्लस टैक्स वसूलता था। मेट्रो शहरों में एसबीआई सेविंग्स आकउंट में ग्राहकों को 3,000 रुपये रखना अनिवार्य था। जबकि अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिये यह रकम 2,000 और 1,000 रुपए थी।