
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू आज सोशल मीडिया पर छाए हुए तो हैं लेकिन खुद नहीं बल्कि अपनी बेटी की प्यारी जिद की वजह से। दरअसल किरण रिजिजू अपनी बेटी की जिद पर पहली बार उसके स्कूल गए। दादा-दादी की अनुपस्थिति में रिजिजू की बेटी ने उन्हें स्कूल चलने की जिद की। केंद्रीय मंत्री ने काम का बहाना बनाकर टालना चाहा लेकिन बेटी के आगे उनकी एक न चली और वे उसके साथ स्कूल गए। किरण रिजिजू ने खुद इसका एक वीडियो और स्कूल कॉरिडोर में बेटी के साथ बैठने का फोटो अपने ट्विटर हैंडर से शेयर किया है।