मंत्रालय के मुताबिक इन 91 जलाशयों में जलग्रहण की क्षमता 161.993 अरब घनमीटर है, जबकि देश में अनुमानित 257.812 अरब घन मीटर पानी की क्षमता की आवश्यकता है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार ओडिशा, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना (दोनों राज्यों की दो संयुक्त परियोजना), कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के जलाशयों में पिछले साल के मुकाबले बेहतर जलग्रहण है।