5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनी लॉन्ड्रिंग केस: खराब स्वास्थ्य की वजह से ED के सामने पेश नहीं हो पाए रॉबर्ट वाड्रा

मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर लटकी है ED की तलवार खराब स्वास्थ्य की वजह से ED के सामने नहीं पेश हुए वॉड्रा फूड प्वाइजनिंग की वजह से हैं बीमार
less than 1 minute read
Google source verification
vadra

मनी लॉन्ड्रिंग केस: खराब स्वास्थ्य की वजह से ED के सामने पेश नहीं हो पाए रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर लॉन्ड्रिंग मामले में अभी भी प्रवर्तन निदेशायल की तलवार लटकी हुई है। कई दिनों से ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। मंगलवार को भी ईडी के सामने वाड्रा की पेशी होनी थी, लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वह नहीं आ पाए। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा के वकील केटीएस तुलसी ने इसकी जानकारी ईडी के अधिकारियों को दी।

यह भी पढ़ें-सेना की फाइनल चेतावनी, एनकाउंटर की जगह पर पहुंचे पत्थरबाज तो बहुत बुरा होगा परिणाम

वाड्रा के वकील ने ईडी के अधिकारियों को बताया, 'रॉबर्ट वाड्रा आज सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि कल रात से ही फूड प्वाइजनिंग की वजह से वह बीमार है। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 फरवरी को रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहते देते हुए उनकी अंतरिम जमानत को 2 मार्च तक बढ़ा दी थी। वहीं, इससे पहले वाड्रा से ईडी ने 6, 7 और 9 फरवरी को 24 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें-पुलवामा अटैक के बाद इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर हमला हुआ तो भारत को देंगे माकूल जवाब

आपको बता दें कि वाड्रा और उनकी मां मौरीन तीन दिन पहले जयपुर में ईडी के सामने पेश हुए थे। कांग्रेस वाड्रा की पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनके साथ जांच एजेंसी के दफ्तर तक गई थीं। ईडी ने विदेश में कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदने के मामले में वाड्रा के खिलाफ जांच के तहत उनसे दिल्ली में पिछले सप्ताह तीन दिन तक पूछताछ की थी।