26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमानी आफतः एमपी-यूपी समेत देश के कई जिलों में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी, जल्द नहीं राहत के आसार

आसमान से बरस रही है आफत, एमपी-यूपी के कई जिलों में स्कूलों की हुई छुट्टी। मौसम विभाग की चेतावनी अगले कुछ घंटों में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 11:18 AM IST

himachal

आसमानी आफतः एमपी-यूपी समेत कई जिलों में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी, जल्द नहीं राहत के आसार

नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों मानसून अपने पूरे शबाब पर है। कई राज्यों में आसमान से मानो आफत बरस रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश के चलते स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 36 घंटों तक मासनून में राहत के कोई आसार नहीं है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें देश के अलग-अलग स्थानों पर तैनात भी कर दी गई हैं।

हिमाचल में लैंडस्लाइड

भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों पर जमकर तबाही मची है। उत्तराखंड में जहां लगातार भूस्खलन के चलते कई रास्ते बंद हो गए हैं, वहीं हिमाचल में भी लैंडस्लाइड का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है।


इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बारिश का असर साफतौर पर देखा जा सकता है। यहां के सेक्टर 8 में घरों के बाहर खड़ी कारें तैरते हुए आसानी से देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पांच दिन तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 27 से 30 जुलाई तक असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट है।


इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को चंबल संभाग में जारी भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को ध्यान में ते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इनमें भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़ और सतना में अगले 12 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि कुछ जिलों में अब स्कूल खुले हैं जिसके चलते बच्चों को बारिश के पानी के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। डिंडोरी के ऐसे ही एक स्कूल की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते हैं स्कूल में मेज पर बारिश का पानी गिर रहा है इमारत के आसपास भी पानी भर गया है। इस बीच में बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल बुलाया गया है। स्कूल की जरजर हालात को लेकर बच्चों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। उधर.. यूपी के गाजियाबाद जिले में प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों की छुट्टी कर दी है। आपको बता दें यहां पिछले 36 घंटों में जोरदार बारिश के कारण सड़कें समुंदर बन चुकी हैं।


ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर
भारी बारिश और जल भराव का शिकार रेलवे भी हो रहा है। ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से कई ट्रेने अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। बुधवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे पहुंची। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा, गोल्डन टेंपल एक घंटा देरी से पहुंची।