23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून: दिल्ली में आज फिर मूसलाधार बारिश के आसार, खुशगवार बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज हरियाणा व उत्तर राजस्थान समेत दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 11:17 AM IST

news

गुजरात: चोरी में गई बकरी की तलाश में कई दिनों तक भटकती रही पुलिस, दो शहरों में छेड़ा सर्च आॅपरेशन

नई दिल्ली। राजधानी और उससे सटे इलाकों में आज फिर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज हरियाणा व उत्तर राजस्थान समेत दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में हुई हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी से निजात दिलाई है। बारिश के बाद खुशगवार हुए मौसम में लोगों को राहत की सांस लेते देखा गया। वहीं, बारिश की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर 10 फीट ऊंची बस का 8 फीट हिस्सा पानी में डूब गया।

सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की दलील, बाबरी मस्जिद ढहाने के पीछे ‘हिन्दू तालिबान’ का हाथ

जलभराव ने फुलाई सांस

समलैंगिकता: याचिकाकर्ता को डर- कहीं आपस में संबंध न बनाने लगें सेना के जवान!

दरअसल, गुरुवार को उत्तर भारत में तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव का संकट खड़ा है। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। दिल्ली में बारिश के बाद पानी भरने से लोग लंबे समय से जाम में फंसे रहे। बारिश के दौरान काले बादलों के साथ छाए अंधकार में लोगों को दिन में ही अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।

पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी का सवाल: देश में विक्टोरिया मेमोरियल तो जिन्ना की तस्वीर क्यों नहीं?

'हिन्दू पाकिस्तान' को लेकर शशि थरूर का भाजपा को करारा जवाब, हिन्दू राष्ट्र पर स्पष्ट करे स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 90.3 मिलीमीटर और पालमपुर 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली स्थित सफरदरजंग की वेधशाला के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 52.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आपको बता दें कि दिल्ली में बारिश के रिकॉर्ड की आॅफिशियल जानकारी इस वेधशाला से मिलती है।