15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अपडेटः बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, देश के कई इलाकों में आज ठंडी हवाओं के साथ होगी बारिश

मौसम अपडेटः बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, देश के कई इलाकों में आज ठंडी हवाओं के साथ होगी बारिश

2 min read
Google source verification
fogg

मौसम अपडेटः बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, देश के कई इलाकों में आज ठंडी हवाओं के साथ होगी बारिश

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। शीत मानसून के आते ही खासा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। हालांकि शीत मानसून से अब भी देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्म दबाव के चलते हो रहा है। आज की बात करें तो बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य में और उससे जुड़े उत्तर पश्चिम में लो प्रेशर बढ़ने की आशंका है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों में 31अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। यही नहीं बारिश के साथ-साथ तेज और सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।


इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर ओडिशा और बंगाल के समुद्री सीमा से लगे क्षेत्रों में दिखाई देगा। इस असर के चलते इन क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य तटीय और दूरदराज के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में मौसम साफ बना रह सकता है। मछुआरों को सलाह दी गयी है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उत्तरी इलाकों में मंगलवार तक न जाएं और जो गहरे समुद्र में गये हैं वे तट पर वापस आ जायेंगे।


सर्द और तेज हवाओं से बढ़ेगी मुश्किल
बारिश और बदलते मौसम के चलते कई इलाकों में पारा लुढ़केगा। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ेगी। वहीं पश्चिम हिमालय के पर्वतीय इलाके में आए पश्चिम विक्षोभ के कारण स्थितियां काफी गंभीर हो सकती हैं। इससे जम्मू-कश्मीर के पूर्वी इलाके और पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे ठंडी हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर में छाया रहेगा कोहरा
देश के पूर्वोत्तर इलाकों में आज भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेश से नार्थ र्इस्ट के असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग