तूफान की भी आशंका
ऑल इंडिया वेदर वार्निंग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक आज दक्षिण प्रायद्विपीय में तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी आज हालात गंभीर रहेंगे। यहां बिजली कड़कने के साथ हवाएं काफी तेज चलेंगी। कुछ स्थानों पर तूफान की भी आशंका जतार्इ गर्इ है।