दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल था। यहां का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर जा रहा था, जिससे लोगोें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार देश में जून के पहले पखवाड़े में मॉनसून की 19 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हो चुकी है लेकिन 13 जून और 19 जून के बीच मानसून की चाल में मंदी देखने को मिली है। इस समयावधि में बारिश में चार प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं आईएमडी ने घोषणा की है कि इस बार देश में पिछले साल की अपेक्षा अच्छा मानसून रहेगा।