12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, समय से 3 दिन पहले 29 मई को पहुंच रहा मानसून

मौसम विभाग ने संभावना जताई कि मानसून 29 मई को केरल की तटीय इलाकों में पहुंचेगा।

2 min read
Google source verification
Monsoon

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, समय से पहले 29 मई को पहुंच रहा मानसून

नई दिल्ली। देश भर में चल रही धूल भरी आंधी और तूफान से छुटकारा देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस बार मानसून अपने संभावित समय से तीन दिन पहले ही पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि मानसून 29 मई को केरल की तटीय इलाकों में पहुंचेगा। बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने पहले एक जून तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की थी।

चलती बस में अधेड़ करने लगा गंदी हरकत, महिला यात्री ने इंटरनेट पर डाला घटना का वीडियो

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

मौसम विभाग के मुताबिक हाल ही में साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में ऐसा माहौल बना है, जिसको देखते हुए लग रहा है कि मानसून 23 मई तक पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे केरल के तटीय इलाकों में प्री-मानसूनी वर्षा होने की संभावना है। दरअसल, यह समझा जाता है कि अंडमान सागर से केरल में मानसून के प्रवेश करने 7 से 8 दिन का समय लगाता है, हालांकि कभी-कभी इससे भी कम समय नोटिस किया गया है। जैसे-जैसे मानसून के पास आता है तो आसपास के क्षेत्रों का तापमान तेजी से बदलने लगता है। यही कारण है कि मौसम विभाग मानसून का प्रवेश निर्धारित तिथि से 4 दिन की आगे-पीछे मान कर चलता है।

लालू यादव के बेटे की शादी से लौट रहे राजद नेताओं समेत चार की सड़क दुर्घटना में मौत

97 प्रतिशत वर्षा की संभावना

यह माना जाता है कि केरल में प्रवेश करने वाला मानसून ही सक्रिय होकर देश के उत्तरी क्षेत्र में प्रविष्ट होता है। वहीं, मौसम विभाग ने इस साल 97 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद जताई है। बता दें कि पूरे साल में 96 से 104 प्रतिशत वर्षा को सामान्य मानसून की श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई तक मानसून पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा। वहीं मौसम से जुड़ी एक प्राइवेट स्ंस्था स्काईमेट ने 28 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान जाहिर किया था।