नई दिल्ली। देश भर में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ व रेप जैसी घटनाओं ने उनका घर से बाहर निकलना भी दूभर कर दिया है। कुछ ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल के हुगली इलाके में सामने आया है। यहां एक शख्स चलती बस में महिला यात्रियों को देखकर शर्मनाक हरकत करने लगा। महिला यात्रियों के विरोध करने पर भी जब वह वहशी शख्स नहीं माना तो उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही नहीं इन महिलाओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए यह वीडिया इंटरनेट पर भी अपलोड कर दिया, जिसके बाद हकरत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।