
इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट 6E-463 ने आपात लैंडिंग की। इसकी वजह एयरबस A320 Neo के इंजन में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
इस संबंध में जीवीके मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई। इस विज्ञप्ति के मुताबिक, "भारतीय समयानुसार 16:28 बजे इंडिगो 6E फ्लाइट नंबर 463 को लेकर फुल इमरजेंसी की घोषणा की गई।"
विज्ञप्ति में आगे बताया गया, "इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट ने रनवे 27 पर शाम 16:44 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और ठीक से पार्क किया गया। इसके बाद 16:47 बजे फुल इमरजेंसी को हटा लिया गया। ज्यादा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।"
वहीं, विमान कंपनी इंडिगो का कहना है कि फिलहाल मेंटीनेंस टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।
इंडिगो द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, "चंडीगढ़ से मुंबई आ रही फ्लाइट 6E-463 के उतरने के दौरान, कैप्टन को इंजन नंबर 1 के लिए एक सावधान करने वाली चेतावनी मिली और इसके बाद जरूरी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।"
विमान कंपनी की ओर से आगे बताया गया, "इसके बाद उन्होंने मुंबई में प्राथमिकता पूर्वक लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी। इस दौरान विमान के भीतर न तो कोई इमरजेंसी की घोषणा की गई और न ही इसे बंद किया गया। विमान निर्धारित रास्ते पर उतरा और सभी यात्री सामान्य ढंग से बाहर निकले।"
Updated on:
27 Sept 2019 10:48 pm
Published on:
27 Sept 2019 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
