scriptमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत | Mumbai-Pune Expressway collision between several vehicles, 5 death | Patrika News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

Published: Feb 16, 2021 08:03:16 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

Mumbai-Pune Expressway collision between several vehicles, 5 death

Mumbai-Pune Expressway collision between several vehicles, 5 death

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। भर्ती कराए गए लोग खतरे से बाहर हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटों के कारण साधारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वाहनों के बीच टक्कर होने का कारण पता नहीं चल सका है।

https://twitter.com/ANI/status/1361501076042641412?ref_src=twsrc%5Etfw

सोमवार देर रात महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। मृतक लोगों की बॉडी की पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक इस एक्सीडेंट के कारण का पता नहीं चल सका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो