12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत के बयान पर बोलीं निर्भया की मां- ‘मैं महान बनना नहीं चाहती’

निर्भया गैंगरेप केस को लेकर वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर घमासान कंगना रनौत के इंदिरा जयसिंह पर हमले के बाद अब निर्भया की मां ने प्रतिक्रिया दी 'मैं एक मां हूं और 7 साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं'

less than 1 minute read
Google source verification
निर्भया गैंगरेप केस

निर्भया गैंगरेप केस

नई दिल्ली। देश के बहूचर्चित निर्भया गैंगरेप केस ( Nirbhaya gang rape case ) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ( Indira Jaising ) के बयान पर घमासान मचा है।

बुधवार को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के इंदिरा जयसिंह पर हमले के बाद अब निर्भया की मां आशा देवी ( Asha Devi ) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि 'मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं। मैं उनका धन्यवाद करती हूं। लेकिन मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती।

मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं'।

बिहार: पवन वर्मा में किया नीतीश की सलाह का स्वागत, पत्र का जवाब मिलने के बाद करेंगे अगले कदम का ऐलान

आपको बता दें कि बुधवार को एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने इंदिरा जयसिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसी ही महिलाओं की कोख से ही ऐसे वहशी-दरिंदे निकलते हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने यह बयान उस समय दिया, जब वह अपनी नई फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।

दिल्ली: नरायना में क्लस्टर बस से टकराई स्कूल बस, 6 छात्र घायल

इस दौरान उन्होंने कहा कि उस महिला को निर्भया के गुनाहगारों के साथ चार दिन जेल में रखा जाना चाहिए।

कंगना ने आगे कहा कि ऐसी ही महिलाओं की कोख से ऐसे-ऐसे वहशी दरिंदे निकलते हैं, जिनको ऐसे लोगों से सहानुभूति होती है।