28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
शहीद सैनिक औरंगजेब पूरे देश के लिए प्रेरणा: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
Play video

शहीद सैनिक औरंगजेब पूरे देश के लिए प्रेरणा: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

निर्माला सीतारमण ने कहा कि मैं शहीद के परिवार के साथ कुछ समय बिताने आई हूं और मैं जिस संदेश के साथ आई हूं, वह यह है कि शहीद सैनिक पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 20, 2018

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को शहीद राइफलमैन औरंगजेब के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। जम्मू कश्मीर में 15 जून को आतंकवादियों ने औरंगजेब को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी। मुलाकात के बाद निर्माला सीतारमण ने कहा कि मैं शहीद के परिवार के साथ कुछ समय बिताने आई हूं और मैं जिस संदेश के साथ आई हूं, वह यह है कि शहीद सैनिक पूरे देश के लिए प्रेरणा है। शहीद के पिता ने भी सेना में रहकर देश की सेवा की है।

ये भी पढ़ें: निर्माला सीतारमण ने शहीद औरंगजेब के परिवार को गले लगाकर दिया सांत्वना

कश्मीर के पुलवामा में औरंगजेब की निर्मम हत्या कर दी गई थी। ईद का त्यौहार मनाने के लिए अन्य सैनिकों के साथ निजी वाहन से शोपियां जाते समय आतंकवादियों ने उनका रास्ता रोक लिया था। शोपियां जाकर वे दूसरे वाहन से पुंछ स्थित अपने घर के लिए निकलने वाले थे। उनका अपहरण करने वाले आतंकवादियों ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें शहीद ने निर्भीकता से स्वीकार किया कि वह भारतीय सेना का जवान है और उसने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों में हिस्सा लिया है।