नई दिल्ली। चीन की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है। बढ़ती आबादी को कम करने के लिए चीन ने 1979 में वन चाइल्ड पॉलिसी अपनाई थी, लेकिन अब यही पॉलिसी उस पर भारी पड़ गई है। दरअसल, चीन में युवाओं की तुलना में बूढ़ी आबादी ज्यादा है। ऐसे में अब चीन चाहता है कि लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें।