पूर्व दिल्ली के जिलाधिकारी ने कोरोना के नियमों के हो रहे उल्लंघन को लेकर ये फैसला लिया है। उन्होंने ऐसे बाजारों पर कार्रवाई कर पांच जुलाई तक इसे बंद करने का आदेश दिया है। इनमें लक्ष्मी नगर बाजार, मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरू रामदास नगर शामिल हैं।