मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक इस 21 वर्षीय दूसरे संदिग्ध को पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, "इसे आतंकवादी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।" दक्षिणी-पश्चिमी लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन में शुक्रवार सुबह हुए हमले के बाद पुलिस ने डॉवर के बंदरगाह क्षेत्र से युवक को गिरफ्तार किया था।