एक अधिकारी के मुताबिक, अमृतसर हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बाईपास के साथ-साथ शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। जो भी गाड़ियां बाहर से शहर में आ रही है उनकी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बता दें कि सरकारी सुरक्षा एजेंसियां और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारी शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।