7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्ष ने सरकार को घेरा, ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन शुरू करके मांगा 50 हजार करोड़ का पैकेज

Highlights मुंह पर काली पट्‌टियां बांधकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया प्रदर्शन सरकार पर आरोप- अभी तक क्यों जारी नहीं किया राहत पैकेज राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 41 हजार के पार

2 min read
Google source verification
maharashtra.jpg

कोरोना (Coronavirus) संकट पर विपक्ष ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार को घेरा है। भाजपा ने सरकार को फेल करार देते हुए आज 'महाराष्ट्र बचाओ' आंदोलन की शुरुआत कर दी है। बीजेपी (BJP) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और अन्य पार्टियों के नेताओं ने सरकार से किसानों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की।

लॉकडाउन का कृषि पर बड़ा असर, आधे से ज्यादा किसान नहीं कर पा रहे अगले सीजन की बुआई!

कांग्रेस ने कहा यह 'भाजपा बचाओ' आंदोलन है

देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर कोरोना को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुंह पर काली पटि्टयां बांधकर हाथों में तख्तियां लेकर आंदोलन शुरू किया। तख्तियों पर मजदूरों के लिए राहत पैकेज जैसी अन्य मांगें भी लिखी हुई थीं। दूसरी ओर सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इसे भाजपा बचाओ आंदोलन करार देकर पलटवार भी किया।

मुंह पर काली पटि्टां बांधकर किया प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी नेताओं से कहा था कि- कार्यकर्ता पूरे राज्य में मंत्रियों के आवास के बाहर तख्तियां लगाकर विरोध प्रदर्शन करें। इसके साथ ही लोग घरों की छतों पर अपने आंगन में दो गज दूरी बनाते हुए काले कपड़े पहनकर या काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।

Covid distress: प्रवासी मजदूरों के मामले पर खुद संज्ञान ले रहे राज्यों के हाई कोर्ट

सरकार ने नहीं की राहत पैकेज की घोषणा

इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम राजनीति नहीं करना चाहते। लेकिन जनता पर बढ़ रहे कोरोना संकट को देखते हुए चुप रहना संभव नहीं है। फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की जनता को राहत के लिए अभी तक किसी पैकेज का ऐलान नहीं किया है। जबकि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार की संख्या पार कर गई है।