25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज तक कुल 39.43 करोड़ लोगों को मिल चुकी है Covid-19 वैक्सीन, कोरोना संक्रमण की दर भी घटी

केन्द्र सरकार ने अब तक देश के सभी राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेशों को 41.99 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध करवाई हैं जिनमें से 39.42 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है और 2.56 करोड़ वैक्सीन डोज शेष बची हुई हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jul 18, 2021

कर्नाटक : अल्फा और कप्पा वेरिएंट के 59 नए मामले

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए देश भर में Covid-19 वैक्सीन को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए 21 जून, 2021 से महाअभियान आरंभ किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश के सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 41.99 करोड़ से अधिक (41,99,68,590) टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं और 15 लाख 75 हजार 140 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें : 17 यूरोपीय देशों ने दी कोविशील्ड को मान्यता, अब भारतीय कर पाएंगे बेरोकटोक यात्रा

उपलब्ध कराए गए टीकों में से अपव्यय (वेस्टेज) सहित कुल 39,42,97,344 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हो चुकी है जबकि राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.56 करोड़ (2,56,71,246) से अधिक वैक्सीन की डोज बची हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि देश के सभी नागरिकों तक कोरोना वैक्सीन की पहुंच बनाने के लिए केन्द्र सरकार अभियान चला रही है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद कर उसे राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क आपूर्ति कर रही है।

यह भी पढ़ें : मुंबई में कई घंटों तक लगातार भारी बारिश, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा में भी तेज बारिश की चेतावनी

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,157 नए मामले सामने आए
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41,157 नए मामले सामने आए हैं तथा 518 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसी तरह देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 42,004 मरीजों ने रिकवरी की है। वर्तमान में महामारी के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,22,660 है। अब तक पूरे देश में कुल 3,02,69,796 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी की रिकवरी दर भी अब सुधरकर 97.31 प्रतिशत हो चुकी है।