
Oxygen cylinder demand increase
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कहीं बेड तो कहीं अस्पताल में जगह की कमी के साथ-साथ दवाओं की किल्लत ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
रेमडेसिविर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर ( Oxygen Cylinder ) की मांग भी तेजी बढ़ रही है। महाराष्ट्र से लेकर राजधानी दिल्ली तक कई राज्यों और शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर लोग काफी परेशान हैं।
हॉस्पिटल से लेकर होमआइसोलेशन तक के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। बाजार में केन सिलेंडर से उपलब्ध हैं, इनसे भी आप अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं।
देश में कोरोना संक्रमित मामले 2 लाख के पार पहुंच गए है। तेजी से बढ़ते नए मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर भी लोग काफी परेशान हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों मांग और खपत दोनों ही बढ़ी हैं।
सरकार को अपने स्तर पर मुहैया करवा ही रही है, लेकिन और भी जगह जहां से आप इन्हें खरीद सकते हैं।
इन दिनों पोर्टेबल सिलेंडर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ये सिलेंडर ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में मिल जाते हैं।
75 लीटर के सिलेंडर की कीमत करीब 5500 रुपए है। सिलेंडर में ऑक्सीजन को कंप्रेस करके रखा जाता है, जिससे यह बहुत छोटी बोतल में आ जाती है। इसका वजन महज 700-1200 ग्राम के करीब होता है। यानी इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया भी जा सकता है।
दिल्ली जैसे बड़े शहरों के आस-पास कई कंपनियां मेडिकल उपकरण किराए पर देती है। इन्हें ऑनलाइन सर्च करने पर जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल घर में इमरजेंसी में कर सकते हैं। लेकिन, इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। पोर्टेबल सिलेंडर जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही हो उनके लिए फायदेमंद है।
पोर्टेबल सिलेंडर की बात करें तो इसका आकार और इसका वजन काफी हल्का है। ये 45 फीसदी स्टील से भी हल्का है।
600 ग्राम के वजन वाले सिलेंडर में लगभग 70 लीटर ऑक्सीजन आता है। पोर्टेबल सिलेंडर की किट में एक वाल्व के साथ सिलेंडर, Cannula मास्क मिलता है।
केन सिलेंडर मार्केट मे अवेलेबल हैं। फिलहाल 10 लीटर वाले केन हैं। इनकी कीमत 500 से लेकर 650 रुपए तक है। लेकिन ये ऑक्सीजन सिलेंडर केन ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिससे कि लोग आर्डर कर घर पर मंगवा सकते है। ऑनलाइन में ज्यादा कैपेसिटी वाले ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।
ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा भी विकल्प
ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं तो इसके अलावा कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। इसके तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी काफी मददगार होती है। खास बात यह है कि इसे घर में रखना भी आसान होता है।
यह वायुमंडल से ऑक्सीजन लेकर मरीज में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखती है। लेकिन इसकी कीम काफी ज्यादा होती है। ये आमतौर पर 45 से 55 हजार रुपए के बीच आती है।
Published on:
17 Apr 2021 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
