3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक रक्षा मंत्रालय ने भारत के खिलाफ पोस्ट की फोटोशॉप्ड तस्वीर, ट्विटर ने किया अकाउंट सस्पेंड

फर्जी फोटो ट्वीट करने के बाद ट्विटर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के नाम पर बने वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट (@defencepk) को डिलीट कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
twitter account,india pakistan tension,pakistan india strained relations,

indo pak

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद. पाकिस्तान अपनी हरकतों से एक बार फिर शर्मसार हुआ है। पहले भी गलत तस्वीरें जारी कर पाकिस्तानी अधिकारी परेशानी में फंस चुके हैंं। अब ट्विटर पर पाकिस्तान की फजीहत हुई है; असल में, भारत की एक लड़की का फर्जी फोटो ट्वीट करने के बाद ट्विटर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के नाम पर बने वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट (@defencepk) को डिलीट कर दिया है। 24 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी पाकिस्तानी अथॉरिटी की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं आई थी और अकाउंट सस्पेंड है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालाय के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में एक भारतीय लड़की के हाथ में एक प्लेकार्ड दिखाया गया था। प्लेकार्ड में दिखाया गया था कि भारत के संविधान और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बदला जा रहा है।
इस फोटो के कारण भारत के खिलाफ गलत संदेश गया था जिसके बाद ट्विटर ने इस अकाउंट को डिलीट कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद इस फोटो को वहां से डिलीट कर दिया गया था।
यह फोटो दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा की है। फोटो में छात्रा ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ अपना विरोध जताया था। फोटो के साथ लिखा गया था कि आखिरकार भारतीय सच्चाई मानने लगे हैं।
छात्रा ने असली पोस्ट में लिखा था— मैं भारतीय नागरिक हूं और संविधान का आदर करती हूं। भीड़ की हिंसा का विरोध करती हूं। इसके खिलाफ लिखती रहूंगी।
वहीं पाक रक्षा मंत्रालय की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर में लिखा गया— मैं भारतीय हूं पर भारत से नफरत करती हूं। भारत ने नगा, कश्मीरी, मणिपुरी, गोवा, हैदराबाद, जूनागढ़ पर कब्जा कर रखा है।

पहले भी किरकिरी
इससे पहले भी यूएन में पाकिस्तान के राजदूत मलीहा लोधी ने भी यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएन) में एक फर्जी तस्वीर को कश्मीर का बताया था। जिसके बाद दुनियाभर में पाकिस्तान की छीछालेदर हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग