7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक एंकर ने की पीएम मोदी की राखी सावंत से तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अमरीका दौरे पर स्टार जैसा ट्रीटमेंट मिला है। दुनिया भर की मीडिया ने उनके दौरे की सराहना की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Subhesh Sharma

•

Updated: 30 Sep 2015, 11:59 AM IST

pm modi and salman khan

pm modi and salman khan

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अमरीका दौरे पर स्टार जैसा ट्रीटमेंट मिला है। दुनिया भर की मीडिया ने उनके दौरे की सराहना की है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अपने दौरे को सफल बताया और उम्मीद जताई कि इस दौरे का असर भविष्य में नजर आएगा। साथ ही उन्होंने अमरीका में अपने भव्य स्वागत के लिए भी शुक्रिया किया। इसके अलावा पाकिस्तानी मीडिया में भी उनके दौरे को तवज्जो मिली है और आलोचना भी हुई है।

हालांकि पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट ने अपने ब्लॉग आर्टिकल में पीएम मोदी की तुलना आईटम गर्ल राखी सावंत से की है। आर्टिकल में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमरीका दौरा इतना जोशीला नहीं था, जितना दिखाई दे रहा था। ब्लॉग में उनके अमरीका तक पहुंचने के संघर्ष से लेकर पाकिस्तानी एंकर के उनके अमेरिका दौरे पर कमेंट को भी जगह दी गई है।

पाकिस्तानी एंकर डॉ शाहिद मसूद ने मोदी की तुलना आइटम गर्ल राखी सावंत से करते हुए लिखा कि भारतीय अमरीकियों ने आइटम सॉन्ग को पसंद किया और मोदी को पॉप स्टार की तरह तवज्जो दी, लेकिन उन सभी में मोदी से हुई गलतियों को भूलने की ताकत नहीं है। ब्लॉग में पाकिस्तानी एंकर डॉ शाहिद मसूद के उस बयान को भी तवज्जो दी गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी साहब आइटम गर्ल राखी सावंत की तरह हैं।