
नई दिल्ली। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि कर्नाटक में डंकी शो देखने के लिए लोग एडवांस में 20 रुपए का टिकट बुक कराते हैं। टिकट बुक कराने के बाद ही डॉन्की शो अपने समय पर शुरू होता है। यह एक चमत्कारिक डंकी है जिसकी कला को देखने के लोग जमा होता हैं और एडवांस में 20 रुपए का टिकट बुक कराते हैं। एक कलाकार की तरह लोगों को अपनी कला से प्रभावित करने वाला यह डंकी अब पन्नालाल के नाम से लोकप्रिय हो गया है। इसलिए इस शो का नाम भी अब पन्नालाल शो हो गया है। दरअसल इस गधे की खासियत यह है कि यह अपनी कला क्षमता के बल लोगों को कलबुर्गी के इतिहास की जानकारी कलात्मक तरीके से देता है।