15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुडुचेरी: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-पूरे भारत में लोग पार्टी को खारिज कर रहे हैं

Highlights कहा, भारत के इतिहास में पहली बार,उनके पास संसद में सौ सीटें भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा, संरक्षण की राजनीति के कारण कांग्रेस संस्कृति समाप्त हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली।पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुडुचेरी पहुंचे। यहां पर उन्होंने कई परियोजनओं का उद्धघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये राज्य ऐतिहासिक भूमि है,इसका देश में अहम योगदान है। आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है, उससे राज्य की खूबसूरती में और इजाफा होगा।

सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को बनाया जाएगा जिम्मेदार, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम मछुआरों के लिए एक मत्स्य मंत्रालय बनाएंगे। मैं चौंक गया। सच्चाई यह है कि वर्तमान एनडीए सरकार ने 2019 में मत्स्य पालन के लिए एक मंत्रालय बनाया था। पीएम ने कहा कि पूरे भारत में लोग कांग्रेस को खारिज कर रहे हैं। भारत के इतिहास में पहली बार,उनके पास संसद में सौ सीटें भी नहीं हैं। सामंती राजनीति,वंशवाद की राजनीति,संरक्षण की राजनीति के कारण कांग्रेस संस्कृति समाप्त हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है। वे इसे समझते हैं। लेकिन,जो मैं समझ नहीं पा रहा हूं वह यह है कि क्यों कांग्रेस नहीं चाहती कि दूसरे लोगों के लिए काम किया जाए। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार से जन-समर्थक केंद्रीय योजनाओं के प्रति असहयोग किया।

पुडुचेरी में कांग्रेस की हाई कमान सरकार ने शासन के हर क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने का एक बिंदु बना दिया। पारंपरिक मिलें बंद हो गईं। स्थानीय उद्योगों को परेशान किया गया।