यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने इन मुख्यमंत्रियों से कोरोनावायरस और इससे निपटने के उपाय जानने, बाढ़ की स्थिति व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने राज्य आधारित विशिष्ट समस्याओं पर मुख्यमांत्रियों से बातचीत की। भारत में रविवार तक कोविड-19 मामलों के सक्रिय मामलों की संख्या 3,73,379 है और तमिलनाडु ऐसा राज्य हैं, जहां यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं असम में नदियां उफान पर हैं और बिहार भी बाढ़ का सामना कर रहा है।