
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दिवाली ( Diwali ) की पूर्व संध्या पर बाहरी दुश्मनों से भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सपूतों को याद किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वॉइस मैसेज के माध्यम से कहा कि साथियों हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हम घर में एक दीया भारत माता के इन वीर सपूतों के सम्मान में भी जलाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आप भले से ही सीमा पर हैं। लेकिन पूरा देश आपको साथ है, आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं, जिनके बेटी बेटियां आज सीमा पर हैं। हर वो व्यक्ति जो देश से जुड़ी किसी न किसी जिम्मेदारी की वजह से घर पर नहीं है अपने परिवार से दूर है। मैं दिल से उनका आभार प्रकट करता हूं।
Updated on:
13 Nov 2020 07:25 pm
Published on:
13 Nov 2020 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
