
PM मोदी के जन्मदिन पर नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, सोनिया गांधी ने की लंबी उम्र की कामना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी आज 69 साल के हो गए हैं । आज उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं। गौरतलब है कि पीएम मोदी को जन्मदिन पर अलग अलग क्षेत्रों के नामचीन लोग ने उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अमित शाह ने दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि दृढ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है।
सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। सोनिया ने ट्वीट किया कि आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं आपके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना करती हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ जन्मदिन की बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर लंबी उम्र की कामना की।
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
Updated on:
17 Sept 2019 02:01 pm
Published on:
17 Sept 2019 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
