scriptपीएम मोदी को विराट कोहली ने ट्विटर पर किया बर्थडे विश, शुभकामना संदेश में कही ये बात | Virat Kohli And Sachin Tendulkar Wishes to PM Modi Birthday | Patrika News

पीएम मोदी को विराट कोहली ने ट्विटर पर किया बर्थडे विश, शुभकामना संदेश में कही ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2019 11:51:06 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

पीएम मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के मौके पर गुजरात में हैं।

modi_and_kohli.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी को दुनियाभर से जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है। राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत से भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीति में पीएम मोदी के धुर-विरोधी नेताओं ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

कोहली ने क्या लिखा अपने ट्वीट में?

30 साल के विराट कोहली ने अपनी ट्वीट में लिखा है, ”प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं, साथ ही आप हमारे देश को अधिक से अधिक ऊचाईयों पर ले जाएं ये भी कामना करता हूं।”

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

सचिन तेंदुलकर ने भी किया बर्थडे विश

खेल जगत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वालों में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सचिन ने ट्वीटर पर पीएम मोदी को बर्थडे विश किया है। सचिन ने लिखा है, ”माननीय प्रधानमंत्री जी जन्मदिन की शुभकामनाएं, भारत को स्वच्छ और स्वस्थ रखने वाला आपका विजन हमारे लिए प्रेरणस्त्रोत है। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद प्रदान करे।”

 

https://twitter.com/ANI/status/1173811160266629121?ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात में अपना जन्मदिन मना रहे हैं पीएम मोदी

आपको बता दें कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर यानि कि गुजरात में हैं, जहां उन्होंने सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने नर्मदा नदी की पूजा भी की। पीएम मोदी इन सब कार्यक्रमों के बाद अपनी मां से मिलने भी जाएंगे, जहां वो उनका आशीर्वाद लेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा ने 14 सितंबर को ‘सेवा शपथ’ अभियान भी शुरू किया था। इसके अलावा देश भर में पीएम के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के नेता और कैबिनेट मंत्री विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो