2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने कूच किया दिल्ली, रोकने की कोशिश में कई पुलिसवाले घायल

HIGHLIGHTS Farmers Marched To Delhi Against Central Farm Laws: पंजाब के किसानों ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में निर्णायक लड़ाई शुरू करते हुए दिल्ली कूच कर दिया है। बुधवार को किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

2 min read
Google source verification
water-cannon-on-farmers.jpg

Punjab Farmers marched to Delhi against central farm laws, policemen injured in trying to stop

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हितों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों () को पंजाब में कई सप्ताह से लगातार विरोध हो रहा है। अब पंजाब के किसानों ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में निर्णायक लड़ाई शुरू करते हुए दिल्ली कूच कर दिया है।

बुधवार को किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिल्ली की ओर कूच किया है। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद नहीं रोक पाई और किसान राजधानी दिल्ली की ओर कूच कर गए।

केंद्र के काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों से हस्ताक्षर

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी किसानों के बीच में कुछ शरारती तत्व शामिल थे, जिसने पुलिस के निशाना बनाने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों में ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही वॉटर कैनन वाली गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आगे बताया है कि किसानों ने पथराव किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

हरियाणा बॉर्डर पर 5000 जवान तैनात

पंजाब के किसानों को दिल्ली तक पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरी ताकत झौंक दी लेकिन इसके बावजूद भी नहीं रोक सके। किसानों को रोकने के लिए सरकार ने खनौरी में हरियाणा सीमा पर कंटीले तार और बडे़-बड़े पत्थर रख दिए थे।

इसके अलावा पंजाब से हरियाणा में दाखिल होने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार ने अब किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-संगरूर हाईवे पर स्थित गांव ढाबी गुज्जरां के पास पंजाब-हरियाणा सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है।

नए कृषि कानून के विरोध पर यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मोना सहित कई कार्यकर्ताओं पर FIR

आपको बता दें कि कई सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। पंजाब के किसान संगठनों को हरियाणा के भी कुछ किसान संगठनों का इसमें साथ मिला।

इसके बाद से हरियाणा सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को देखते हुए सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। मालूम हो कि इस नए कृषि कानून के विरोध में केंद्र में भाजपा के सहयोगी रहे अकाली दल ने वर्षों पुराना नाता तोड़ लिया और NDA से अलग हो गए। अकाली दल से मंत्री हरसिमरत कौर ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग