प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बोर्ड (Railway Board) के चेयरमैन विनोद कुमार यादव (Vinod Kumar Yadav) ने कहा कि अधिकांश प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया, बाकि बचे लोगों को पहुंचाने का काम अभी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे बोर्ड शेष प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में है। विनोद कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई श्रमिक ट्रेनों की मांग में काम आई है।