
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि Border Dispute का समाधान बातचीत से निकले।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) लद्दाख और कश्मीर ( Ladakh and Kashmir ) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने लद्दाख के फॉरवर्ड पोस्ट पैंगोंग, लुकुंग व अन्य स्थानों का दौरा किया और सेना की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चीन सीमा ( china Border )पर तैनात सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी कोई छू नहीं सकता। अगर बातचीत के जरिए सीमा विवाद ( Border Dispute ) का समाधान निकलता है तो ठीक है। नहीं तो हम हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।
सेना के जवानों पर हमें नाज है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) का जायजा लेने के बाद भारतीय सेना ( Indian Army ) के ऊपर हमें नाज़ है। मैं जवानों के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारे जवानों ने शहादत दी है। इसका गम 130 करोड़ भारतवासियों को भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
लेह के लुकुंग चौकी पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है उससे मामला हल होना चाहिए। कहां तक हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता। लेकिन इतना यकीन मैं जरूर दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती।
हमने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश ( Message of peace ) दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है। हम अशांति नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं। यही हमारा चरित्र रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा के लिए शहीद होने वाले जवानों के माता-पिता का भी मैं शीश नवाकर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि सेना के जवान देश की आन-बान-शान हैं।
राष्ट्र का स्वाभिमान सर्वोपरि
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। स्वाभिमान परिवार, समाज, क्षेत्र का भी होता है। लेकिन राष्ट्र का स्वाभिमान हमारे लिए सर्वोपरि है। अगर कोई राष्ट्र की सीमाओं पर आंख उठाकर देखेगा तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे। राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना सभी देशवासियों के रग-रग में है।
सेना से तैयार रहने की अपील
राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों से सर्वस्व न्यौछावर कर देने के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी राष्ट्रीय स्वाभिमान की वजह से मिली। चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान सपूतों के बलिदान के बाद हमने आजादी हासिल की है। इसलिए हम भारत के स्वाभिमान से समझौता कभी नहीं करेंगे।
सीमा विवाद हल होना चाहिए। भारत ने शांति का संदेश दिया। भारत ने किसी पर आक्रमण नहीं किया। हमारा भारत अब कमजोर नहीं ।
सीडीएस और सेनाध्यक्ष है रक्षा मंत्री के साथ
बता दें कि लद्दाख और कश्मीर के दौरे पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे हैं। राजनाथ सिंह आज श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री की ये पहली लद्दाख यात्रा है, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह की यात्रा कर चुके हैं।
Updated on:
17 Jul 2020 02:25 pm
Published on:
17 Jul 2020 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
