30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmers Tractor Rally: राकेश टिकैत ने कहा, राजनीतिक दलों के लोगों ने आशांति फैलाने की कोशिश की

Highlights कई प्रदर्शनकारी किसान जगह-जगह बैरिकेडिंग तोड़ते दिखाई दिए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
less than 1 minute read
Google source verification
rakesh tikait

राकेश टिकैत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बीते दो माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को किसनों ने ट्रैक्टर निकाली। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली। कई प्रदर्शनकारी किसान जगह-जगह बैरिकेडिंग तोड़ते दिखाई दिए। उन्होंने दिल्ली के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि वे उन लोगों को जानते हैं जो अशांति पैदा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। ये राजनीतिक दलों के लोग हैं जो आंदोलन को भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पुलिस के बैरिकेड उखाड़े गए

गौरतलब है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड का समय गणतंत्र दिवस परेड के बाद का रखा गया था। रैली को लेकर दिल्ली में अलग-अलग जगहों से किसानों और पुलिस के बीच गतिरोध देखने को मिला। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस के बैरिकेड जगह-जगह तोड़े गए।