19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Ram Vilas Paswan का आज होगा अंतिम संस्कार, PM मोदी बोले – एक अहम सहयोगी खो दिया

Ram Vilas Paswan का आज होगा अंतिम संस्कार, PM मोदी बोले – एक अहम सहयोगी खो दिया

दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह वह दबे-कुचलों की आवाज थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 9 Oct 2020, 8:53 AM IST

Ram Vilas Paswan

दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज।

नई दिल्ली। एलजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। 74 वर्षीय पासवान की हाल ही में बायपास सर्जरी हुई थी। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर आज दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पासवान के निधन पर शुक्रवार को दिल्ली सहित सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा।

दबे-कुचलों के आवाज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर कहा है कि देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। वह संसद के सबसे सक्रिय और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्यों में से थे। वह दबे-कुचलों की आवाज थे।

Bihar Election : 2015 में जिन सीटों पर हारी थी बीजेपी, वीआईपी को मिली उन्हीं को जीतने की चुनौती

मूल्यवान सहयोगी खो दिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने ट्विट में उनहोंने लिखा है कि मैं, उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके निधन के बाद से एक स्थान खाली हो गया है जो शायद कभी नहीं भरेगा। श्री राम विलास पासवान जी का निधन मेरे लिए एक निजी क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे किसी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत करे।

उन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया। पासवान जी के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। मंत्रिमंडल की बैठकों के दौरान उनके हस्तक्षेप व्यावहारिक थे। राजनीतिक ज्ञान, राज्य-कौशल से लेकर शासन के मुद्दों तक, वह प्रतिभाशाली थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

अब बिहार में बड़े भाई की भूमिका में नहीं रहे Nitish Kumar, जानें कैसे?

हमेशा लोक कल्याण को प्राथमिकता दी

मैं, रामविलास पासवान जी की निधन से से दुखी हूं, जिन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए संघर्ष किया। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय हित और लोक कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है

हमारे संबंध अटूट थे

सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रामविलास की असामयिक मृत्यु पर कहा कि आज मैं परेशान हूं। पिछले 45 वर्षों के अटूट संबंध और सामाजिक और राजनीतिक झगड़े जो हमने एक साथ किए थे, मेरी आंखों के सामने चमक रहे हैं। आप बहुत जल्द निकल गए।

अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय राजनेता रामविलास पासवान जी के निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हूं। उनकी मृत्यु ने भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Bihar Election : एलजेपी का अकेले चुनाव लड़ना नीतीश के लिए बड़ी मुसीबत, जानें कैसे?

गरीब-दलित ने आज बुलंद आवाज खो दी

वहीं राहुल गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।

पासवान जी का निधन दुखद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने राम विलास पासवान जी के निधन पर कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं चिराग पासवान जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि राम विलास पासवान की हाल ही में बायपास सर्जरी हुई थी. वे 74 वर्ष के थे. उनके निधन पर राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, भूपेश बघेल समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने संवेदना प्रगट की।