बताया जा रहा था कि जैसे ही इस घटना की खबर आई एक पुलिसकर्मी ने तुरंत इस्तीफा दे दिया। पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद इरशाद बाबा जो कि शोपियां में कार्यरत थे। उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद से लगातार यह खबरें आने लगी थी कि पिछले कुछ घंटों में सात SPO ने इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन, अब गृह मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गई है कि कोई इस्तीफा नहीं हुआ है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रोपोगेंडा की तरह इस्तीफे की खबर को फैलाई गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस से गृह मंत्रालय की बात हुई है, जिसमें साफ स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई SPO ने इस्तीफा नहीं दिया है। मंत्रालय का कहना है कि गलत प्रोपोगेंडा फैलान के लिए ऐसी खबरें आ रही थी।