7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू ने अस्पताल में फिर मांगा आम, डॉक्टरों ने दी रोजाना जामुन खाने की सलाह

Lalu Prasad Yadav नहीं छोड़ पा रहे आम प्रेम रिम्स के डॉक्टरों से फिर कर रहे आम की मांग डॉक्टर बोले- रोज 100 ग्राम जामुन खाइए

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 29, 2019

Lalu Yadav

लालू ने अस्पताल में फिर मांगा आम, डॉक्टरों ने दी रोजाना जामुन खाने की सलाह

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी अध्यक्ष Lalu Yadav अपनी बीमारी की वजह से लंबे समय से अस्पताल में हैं। शुगर लेवल बढ़ने की वजह से पिछले दिनों डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर पाबंदी लगाई थी, लेकिन लालू फिर आम की मांग कर रहे हैं। अब डॉक्टरों लालू के मीठा प्रेम को देखते हुए आम की जगह दूसरे मौसमी फल खाने की नसीहत दी है।

जामुन खाइए, ठीक रहेंगे

लालू की सेहत पर नजर रख रहे डॉक्टर डीके झा ने 22 जून कहा था कि लालू के आम खाने पर पाबंदी लगा दी है। अब दोबारा आम मांगने पर डॉक्टर ने लालू को जामुन खाने की सलाह दी है। वे रोजाना 50 से 100 ग्राम जामुन खा सकते हैं।

बारिश के पानी से भरा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का 'दिल' , 3000 करोड़ से बनी है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

सेहत का खजाना होता जामुन

दरअसल, जामुन न सिर्फ खाने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इसके सेवन से शुगर , पथरी और स्किन आदि की समस्याएं आदि दूर होती हैं। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है।

पहलू खान को पुलिस ने बताया गो तस्कर, असद्दुदीन ओवैसी बोले- सत्ता मिलते ही BJP जैसी हो गई कांग्रेस

एक दिन में 3 आम खा रहे थे लालू

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू फिलहाल झारखंड के रिम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं। रिम्स के डॉक्टर डीके झा ने कुछ समय पहले बताया था कि लालू को हर रोज एक मालदा आम खाने की परमिशन थी।

इसके बाद भी आम के शौकीन लालू यादव हर दिन 2 से 3 मालदा आम खा रहे थे। यानि 30 आम खाने का कोटा लालू ने 8-10 दिन में ही पूरा कर लिया। इसकी वजह से उनका शुगर लेवल बढ़ गया था।