हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा है कि सत्ता में आते ही कांग्रेस बीजेपी जैसी बन जाती है। राजस्थान के मुसलमानों को ये समझ जाना चाहिए और उन लोगों, संस्थाओं को अस्वीकार करना चाहिए जो कांग्रेस की दलाली का काम करते हैं। उन्हें अपना स्वतंत्र राजनीतिक मंच विकसित करने की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए, 70 साल बहुत होते हैं कृपया बदल जाइए।