5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: देश में इस रोबोट नर्स ने कर दिया काम आसान, भविष्य में हेल्थकेयर की संभालेगी कमान

रोबोट हेल्थकेयर हमारे जैसे देश में काफी कारगर हो सकता है। हालांकि, सीमित संसाधन और रोबोट की महंगी कीमत इस मामले में एक चुनौती से कम नहीं है। आने वाले वर्षों में, हम निश्चित रूप से एक रोबोटिक्स को वैश्विक और भारतीय हेल्थकेयर बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amit Kumar Bajpai

Mar 26, 2020

robot nurse jaipur

robot nurse jaipur

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बुधवार को एक बेहद ही शानदार खबर सामने आई। और वो खबर ये थी कि राजस्थान के जयपुर में अस्पताल ने रोबोट नर्स का सफल प्रयोग किया गया। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एक रोबोट नर्स से मरीजों की देखभाल किए जाने का प्रयोग किया गया, और यह सफल भी हुआ।

राजस्थान के सबसे बडे अस्पताल में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की देखभाल के लिए आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को रोबोट नर्स का सफल ट्रायल किया गया। सूत्रों की मानें तो रोबोट से देखभाल को लेकर चिकित्सा विभाग जल्द कोई फैसला ले सकता है।

#Coronavirus को लेकर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

इस रोबोट को आप भी देखिए और सोचिए कि अगर देश के अस्पतालों में ऐसे खूब सारे रोबोट आ जाएं, तो इंफेक्शन की संभावना कम होने के साथ ही 24 घंटे मरीज की देखभाल कितनी आसानी से हो जाएगी।

ऐसे वक्त में जब लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है और देशभर में इसके लिए टोटल लॉकडॉउन कर दिया गया है, तो यह रोबोट उम्मीद की एक नई किरण दिखाता है।