scriptओवैसी कुछ भी कर लें प.बंगाल में तो जीतेंगी ममता दीदी ही: संजय राउत | Sanjay Raut said against Asaduddin owaisi | Patrika News

ओवैसी कुछ भी कर लें प.बंगाल में तो जीतेंगी ममता दीदी ही: संजय राउत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2020 04:11:00 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

कहा, AIMIM वोटों का बंटवारा करने की जो मशीन उसने लगाई है।
राउत ने कहा, देश के मन में जरूर ये आशंका है कि आपके मन में क्या है।

sanjay raut

संजय राउत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच चल रही तकरार में अब शिवसेना ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर निशाना साधा है। वह इस समय पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर रही हैै।
https://twitter.com/AHindinews/status/1339127014683381760?ref_src=twsrc%5Etfw
इस पर राउत का कहना है कि ममता दीदी का अनुभव बड़ा है देश में जिस तरह से AIMIM चुनाव लड़ रही है और वोटों का बंटवारा करने की जो मशीन उसने लगाई है। देश के मन में जरूर ये आशंका पैदा होती है कि आपका एजेंडा क्या है। लेकिन मुझे लगता है आप कुछ भी करो प. बंगाल में जीतेगी तो ममता दीदी ही।
गौरतलब है कि अवैसी का पश्चिम बंगाल से खड़ा होने पर ये माना जा रहा है कि इससे राज्य के मुसलमानों का वोट बटेगा। इससे भाजपा को फायदा होगा। ममता सरकार भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है। उनका कहना है कि अवैसी धुव्रीकरण का माहौल बनाना चाहते हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y3obf

ट्रेंडिंग वीडियो