
राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका को SC ने किया खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को लेकर डाली गयी एक याचिका को खारीज कर दिया है। इस याचिका में राकेश अस्थाना की नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख पद पर नियुक्ति को चुनौती दी गई थी।
बता दें कि इस याचिका में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में कहा गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी नियुक्ति कैसे हो सकती है। वहीं, 11 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था।
आपको बता दें कि राकेश अस्थाना आपराधिक कदाचार, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने जैसे आरोप हैं। हैदराबाद के एक कारोबारी सतीश बाबू सना ने अस्थाना पर भ्रष्टाचार, रंगदारी और गंभीर कदाचार के आरोप लगाए थे। जानकारी के मुताबिक , कारोबारी सतीश बाबू सना ने एक मामले में राहत पाने के लिए कथित रूप से अस्थाना को रिश्वत दी थी। सना द्वार की शियायक पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
Updated on:
31 Jan 2019 01:44 pm
Published on:
31 Jan 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
