हरियाणा में आज से 7 दिन संपूर्ण लॉकडाउन
हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 145 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,486 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 13,322 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5,14,888 तक पहुंच गई। यही वजह है कि सरकार ने सात दिन का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।