8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मोदी सरकार से मिला 1 रुपए चंदा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में ट्रस्ट का ऐलान किया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 6 Feb 2020, 2:03 PM IST

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मोदी सरकार से 1 रुपए चंदा

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मोदी सरकार से 1 रुपए चंदा

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में ट्रस्ट का ऐलान किया। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। इनमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। सुप्रीम कोर्ट में रामलला विराजमान की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील केशवन अय्यंगार परासरण ट्रस्ट में होंगे।

गठन के बाद ट्रस्ट को केंद्र सरकार ने 1 रुपए का नकद दान दिया है। यह ट्रस्ट को मिला पहला दान बताया जा रहा है। सरकार की ओर से 1 रुपए का जो दान दिया गया है उससे साफ हो गया है कि ट्रस्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की दिशा में काम जल्द शुरू कर सके।

गृह मंत्रालय में अपर सचिव डी. मुर्मू ने 1 रुपए का दान ट्रस्ट को दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट अचल संपत्ति सहित बिना किसी शर्त के किसी भी व्यक्ति से किसी भी रूप में दान, अनुदान, अंशदान, योगदान ले सकता है।