28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी ने विवेक तिवारी की पत्नी से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से बात की ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 1 Oct 2018, 5:47 PM IST

sonia gandhi

सोनिया गांधी ने विवेक तिवारी की पत्नी से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली: लखनऊ में पुलिस की गोली के शिकार हुए विवेक तिवारी हत्याकांड पर सियासत जारी है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से फोन पर बातचीत की है। सोनिया ने कल्पना को ढांढ़स बांधते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इससे पहले कांग्रेस के नेता दीपक सिन्हा विवेक के परिजनों से मुलाकात की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी विवेक तिवारी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ने दिया मदद का भरोसा

वहीं सोमवार को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया । कल्पना से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह से विवेक हत्याकांड में अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।

सीबीआई नहीं एसआईटी जांच पर है भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कल्पना तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरी हर बात सुनी है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे राज्य सरकार पर पहले भी पूरा भरोसा था और अब मुख्यमंत्री से मिलकर यह भरोसा और मजबूत हो गया है। सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है बल्कि इस मामले की जांच एसआईटी ही करें।

क्या है मामला

बता दें कि शुक्रवार देर रात पुलिस कॉन्स्टेबल ने एपल कंपनी के एरिया मैनेजर की लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी महिला सहकर्मी को उसके घर ड्रॉप करने जा रहे थे। आरोपी कॉन्स्टेबल का कहना है कि विवेक तिवारी की कार को रोकने का प्रयास किया तो विवेक ने कार उस पर चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पुलिस के दावे की पोल खुलती दिख रही है। फुटेज में कार चढ़ाने की तस्वीरें कही नहीं दिख रही है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग