
श्रीलंका धमाकों में बाल-बाल बची यह भारतीय एक्ट्रेस, ट्वीट लिख कर दी घटना की जानकारी
नई दिल्ली।श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पड़ोसी देश में हुए इस आतंकी हमले में भारतीय तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राधिका सरथकुमार बस बाल-बाल बच गईं। दरअसल, राधिका घटना से चंद मिनट पहले ही पहले विमान से चेन्नई के लिए होटल से निकली थीं। घटना के बाद राधिका काफी सहम गईं हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह अभी सदमे में हैं।
भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के लोग भी घायल
OMG श्रीलंका में बम धमाके, भगवान सभी के साथ हो, मैंने अभी कोलंबो सिन्नामोंग्रैंड होटल छोड़ दिया है और इस पर बमबारी की गई है, इस पर विश्वास नहीं हो रहा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कोलंबो में आतंकवादियों का यह हमला निदंनीय है। हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका धमाकों में अब तक 11 विदेशी नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के लोग भी घायल हुए हैं।
घटना के बाद कार्रवाई करते हुए वहां की पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मारे गए 290 लोगों में पांच भारतीय भी शामिल हैं।रुवान गुनसेकरा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सोमवार सुबह, कोलंबो में भारतीय उच्चयोग ने दो और भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Published on:
22 Apr 2019 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
