24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होम लोन लेने पर यह फाइनेंस कंपनी फ्री दिलवाएगी कोरोना वैक्सीन

कंपनी की योजना के तहत जिन लोगों ने होम लोन लिया है, उनके परिवार के दो लोगों के लिए वैक्सीनेशन का खर्चा फाइनेंस कंपनी उठाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 1 May 2021, 4:48 PM IST

covid19.jpg

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कई इंश्योरेंस कंपनियां कोविड इलाज का खर्च कवर करने के लिए स्पेशल इंश्योरेंस पॉलिसी मार्केट में ला चुकी हैं। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा एक्सिस बैंक सहित कई बड़ी भारतीय कंपनियां भी अपने एम्पलॉयज के लिए फ्री वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा कर चुकी हैं। इन सबके बीच श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए एक नई स्कीम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : Covid 19: कोरोना से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए ये सावधानियां

यह भी पढ़ें : गरीब देशों को नहीं दिया जाना चाहिए Covid 19 वैक्सीन का फॉर्मूला : बिल गेट्स

अपनी इस स्कीम के तहत कंपनी हाउस मोर्टगेज लोन लेने वाले सभी अकाउंट होल्डर्स के परिवार में दो मेम्बर्स के लिए फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा दे रही है। कंपनी इस योजना के तहत प्रति लोन लेने वाले यूजर्स के लिए एक हजार रुपए खर्च करेगी। इस तरह कंपनी लगभग दो करोड़ रुपए अपनी इस योजना पर खर्च करेगी। अपने ग्राहकों के अलावा कंपनी अपने कर्मचारियों को भी निशुल्क वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।