6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली ने दी भारत छोड़ने की नसीहत, तो मचा हड़कंप, अब सुब्रमण्यम स्वामी ने विराट को लेकर कही यह बात

कोहली ने ऐसा बयान दिया है, जिसके काराण घमासान मच गया है।
2 min read
Google source verification
virat- subramanian swamy

कोहली ने दी भारत छोड़ने की नसीहत, तो मचा हड़कंप, अब सुब्रमण्यम स्वामी ने विराट को लेकर कही यह बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों मे हैं। सोशल साइट्स पर कोहली को लेकर बड़ी बहस छिड़ी है। क्योंकि, उन्होंने एक भारतीय प्रशंसक को भारत छोड़ने की नसीहत दे दी। इसके बाद कोहली ट्रोल हो गए और लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, कोहली के बचाव में अब भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रहमण्यम स्वामी उतर गए हैं।

कोहली के बचाव में उतरे स्वामी

सुब्रहमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते लिखा कि अगर कोहली ने एक क्रिकेट प्रशंसक को विदेश जाने की सलाह दे दी तो इसमें क्या गलत है? दोनों को ही बोलने की आजादी है, लेकिन मीडिया विराट कोहली को ही निशाने पर ले रही है। उन्होंने कहा कि सबको अपना पक्ष रखने का अधिकार है, इसलिए सिर्फ एक व्यक्ति को टारगेट नहीं करना चाहिए।

यह है पूरा मामला..

गौरतलब है कि एक वीडियो में कोहली प्रशंसक को भारत छोड़ने के लिए कह रहे हैं। कोहली ने कहा कि जो लोग अंग्रेज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खेलते देखना ज्यादा पसंद करते हैं, उन्हें देश में नहीं रहना चाहिए। दरअसल विराट को भेजे गए संदेश में क्रिकेट प्रेमी ने कहा था कि मैं इन भारतीयों की तुलना में इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों को देखना पसंद करता हूं। विराट की बल्‍लेबाज के बारे में भी इस क्रिकेट प्रेमी की राय अलग ही थी। उसने यह भी कहा था कि क्षमता से बढ़ाकर आंका गया बल्‍लेबाज। निजी तौर पर मुझे उनकी बल्‍लेबाजी में कुछ भी खास नहीं दिखता। इस पर कोहली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तुम्‍हें भारत में रहना चाहिए. जाइए और कहीं जाकर रहिए। आप इस देश में रह रहे हैं और दूसरे देशों को पसंद कर रहे हैं। मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है कि तुम्‍हें मेरा खेल पसंद नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम्‍हें इस देश में रहकर दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को सही करिए। इस ट्वीट के बाद लोगों ने विराट कोहली को घेर लिया और उनकी जमकर आलोचना शुरू कर दी है।