6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा का दावा- मेरी आशीर्वाद से स्टार बनी ढिंचैक पूजा, उन्होंने ही लिखे थे गाने के लिरिक्स

स्वामी ओम ने ढिंचैक पूजा को लेकर एक खुलासा किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 5 Nov 2017, 4:22 PM IST

Big boss,Swami Om,Dhinchak Pooja

नई दिल्ली। बिग बॉस में एंट्री के बाद अब ढिंचैक पूजा को लेकर बाबा स्वामी ओम ने एक खुलासा किया है। स्वामी ओम ने एक निजी चैनल को दिए सक्षात्कार में कहा कि उन्होंने ही ढिंचौक पूचा के फेमस गाने सेल्फी मैंने ले ली आज का लिरिक्स लिखा था। उन्होंने बताया कि पूजा हमेशा उनके पास आशीर्वाद लेने आती थी। वो स्टार बनाना चाहती थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने ढिंचैक पूजा के लिए गान का लिरिक्स लिखा। उनके बाद उनके आशीर्वाद से पूजा का गाना हिट हो गया और वो आज बिग बॉस के घर तक पहुंच गई हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस के घर में रह रहीं पूजा इस पर क्या रिएक्शन देती हैं।

बिग बॉस के घर में पूजा ने बनाया नया गाना
बिग बॉस के आदेश पर पूजा ने आकाश और अर्शी की मदद से बिग बॉस के घर में एक नया रैप सॉन्ग तैयार किया है। खास बात यह है कि ये सॉन्ग घर वालों पर बनाया गया है। बिग बॉस में घर में ढिंचैक पूजा हमेशा गाना गाते नजर आती हैं। तो वहीं दूसरी ओर घर के अन्य लोग और सलमान बात-बात पर पूजा का मजाक उड़ाते हैं।

सोनू निगम भी हैं पूजा के फैन
ढिंचैक पूजा की फैन लिस्ट में अब बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर भी शामिल हो गए है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनू निगम की जिन्होंने हाल ही में एक विडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू निगम ढिंचैक पूजा के हाल ही में गाए गाने 'दिलों का शूटर' का गाते हुए नजर आ रहे है। लेकिन गाने में सोनू निगम ने एक ट्विस्ट डाला है और वो यह है कि ढिंचैक पूजा के इस 'दिलों के शूटर' गाने को कुमार शानू की आवाज में गाया है।