5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर और राम मंदिर समारोह पर Terror Attack का साया, 15 अगस्त तक हाई अलर्ट जारी

Ayodhya में Ram Temple और Jammu Kashmir पर Terror Attack की साजिश अफगानिस्तान में आतंकियों को प्रशिक्षित कर रहे पाकिस्तानी कमांडो 5 से 15 अगस्त के बीच हमले को दे सकते हैं अंजाम, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई सतर्कता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Jul 2020, 6:24 PM IST

Terror attack alert

खुफिया एंजेसी ने जम्मू-कश्मीर और अयोध्या में आतंकी हमले का अलर्ट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) और अयोध्या ( Ayodhya ) में आतंकी हमले ( Terrorist Attack ) को लेकर देश की खुफिया एंजेसी ने अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक पाक के प्रशिक्षित आतंकी कमांडो पांच अगस्त इन क्षेत्रों में बड़ी हमले की बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। दरअसल पांच अगस्त को जहां एक ओर राम मंदिर नींव का पूजन होना है वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक वर्ष भी पूरा हो रहा है।

खुफिया एजेंसी के मुताबिक अफगानिस्तान के जलालाबाद में पाकिस्तानी सेना ने स्‍पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) की ओर से प्रशिक्षित तालिबानी आतंकवादियों भारत के कुछ क्षेत्रों में हमले के लिए तैयार किया है। यही वजह है कि इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई है।

अनलॉक-3 के बीच सरकार उठाया बड़ा कदम, 31 अगस्त तक बढ़ाया गई लॉकडाउन की अवधि, जानें क्या मिलेगी छूट

5 से 15 अगस्त के बीच हो सकता है हमला
खुफिया एजेंसी के अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी 5 अगस्तक से लेकर 15 अगस्त तक हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकवादियों ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर भी हमलों की साजिश रची है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आतंकी संगठनों के हमले की साजिश को देखते हुए अयोध्या के आसपास के जिलों में भी अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए जा चुके हैं। एजेंसियों ने एटीएस को भी हाई अलर्ट पर रखा है, ताकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई चूक सामने ना आए।

सादी वर्दी में तैनात पुलिस
जम्मू-कश्मीर और अयोध्या के तमाम वे इलाके जिन्हें अलर्ट पर रखा गया है वहां सादी वर्दी में पुलिसकर्मी हर पल तैनात रहेंगे। इनका मकसद हर संदिग्ध स्थिति को पहचानना और तुरंत एक्शन लेना है।

जयललिता के घर से मिले 10 हजार कपड़े औ 4 किलो सोना समेत 32 हजार से ज्यादा चीजों पर सरकार ने किया कब्जा, जानें क्या-क्या मिला

15 अगस्त के कारण दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी चौकसी
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी हमला 15 अगस्त को भी हो सकता है। ऐसे में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आपको बता दें कि कश्मीर में मई में भी आतंकी बड़े हमले की फिराक में थे। हालांकि यहां सुरक्षाबलों की चौकसी और सतर्कता के चलते वे हमले के अंजाम नहीं दे पाए।