खबरों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर झज्जर कोटली नाके के पास आतंकियों के एक दल ने वाहनों की चेकिंग कर रहे एक पुलिस दल पर गोलीबारी की । सेना की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। इस हमले के बाद आतंकियों के मौके से फरार होने की खबर है। चेक पोस्ट पर मौजूद जवानों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत सेना और सीआरपीएफ को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद सेना की टीम ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे के आसपास के क्षेत्रों में एक बड़ा सर्च अभियान चलाया है। वहीं इस वारदात में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।